BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बिल्डर के बेटे ने 12 बोर बंदूक से खुद को मारी गोली, NEET में बार-बार फेल होने से था डिप्रेशन में……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर बिल्डर चित्रसेन सिंह के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम संस्कार सिंह (20 वर्ष) बताया जा रहा है, जो कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजा और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का करीबी था। जानकारी के मुताबिक संस्कार भोपाल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वह पिछले दो सालों से मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा में सफलता नहीं मिलने से तनाव में था। सोमवार को वह कोचिंग के लिए भोपाल जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसने खतरनाक कदम उठा लिया। दोपहर करीब 12 बजे संस्कार ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में गया और खुद को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गर्दन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन जब कमरे में पहुंचे, तो अंदर खून फैला हुआ था और संस्कार मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने जांच की। पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली है और परिजनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि नीट परीक्षा में सिलेक्शन न होने से संस्कार डिप्रेशन में था और इसी कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...