ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गृह प्रवेश की पार्टी में घुसी तेज रफ्तार कार, सामान अस्त-व्यस्त, 4 लोग गंभीर घायल…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सूरजपुर जिले में गृह प्रवेश कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया। पूजा के बाद रिसेप्शन पार्टी चल रही थी, तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार घर में घुस गई और पंडाल को तोड़ते हुए कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के डेरी फार्म रोड वार्ड क्रमांक 3 की है। रात करीब 8 बजे मोहल्लेवासी और रिश्तेदार कार्यक्रम में शामिल होकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान कार सीधे पंडाल में घुस गई। अचानक हुए हादसे से कार्यक्रम स्थल पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे में घायल चारों लोगों को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...