ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल……

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार किशुन साहू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी भैय्या राम सोरी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, दोनों सब्जी लेने बाइक से चिटौद बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पुटू ढाबा के पास पुरूर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों घायलों को धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां किशुन साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भैय्या राम सोरी का इलाज जारी है। पुरूर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार कंवर ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और बीएनएस की धारा 125 (ए), 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है। किशुन साहू की मौत के बाद अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...