ChhattisgarhRaftaar News Cg

तालाब में तैरता मिला अधेड़ का शव, पुलिस जुटी जांच में……

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के ग्राम भोईनापार के तालाब में शनिवार को एक अधेड़ का शव तैरता मिला। शव को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद मॉर्च्यूरी में रखवाया। भोईनापार की सरपंच श्यामा बाई ने बताया कि मृतक उनके गांव का नहीं है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच होनी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि व्यक्ति यहां कैसे पहुंचा। शव मिलने की जानकारी फैलने के बाद आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव पानी में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण सड़ चुका था। थाना इंचार्ज शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मृतक की शिनाख्त करने की कोशिशें की जा रही हैं। मृतक की उम्र लगभग 50 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...