ChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट विस्तार..बने 3 नए मंत्री, पहली बार 14 का आंकड़ा पार!

छत्तीसगढ़ में बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने तीन विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव शामिल हैं। इनके जुड़ने के साथ ही साय कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरा आयोजन सादगी और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। साय मंत्रिमंडल में पहले से मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्री थे। तीन नए चेहरों के शामिल होने के बाद अब कुल मंत्रियों की संख्या 14 हो गई है। यह विस्तार राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि परंपरागत रूप से 90 सदस्यीय विधानसभा में 15 प्रतिशत के हिसाब से अधिकतम 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हरियाणा मॉडल को लागू करते हुए छत्तीसगढ़ में यह प्रयोग किया गया है, जिसके तहत पहली बार मंत्रियों की संख्या 14 की गई है। राज्य के राजनीतिक इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी सरकार में इतने मंत्री शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि इस विस्तार के जरिए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने के साथ-साथ संगठन को भी मजबूती देने की कोशिश की गई है। फिलहाल सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...