सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद….


सुकमा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। जिला बल और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम ने मेट्टागुड़ा कैंप क्षेत्र के जंगल-पहाड़ियों में सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों की गुप्त ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। सुरक्षाबलों ने मौके पर ही इस फैक्ट्री को ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार, बारूद और निर्माण उपकरण जब्त किए।
ये हैं बरामद सामग्री…..
वर्टिकल मिलिंग मशीन – 01, बेंच वाइस – 03, बीजीएल लांचर (बड़ा) – 02, बीजीएल शेल (खाली) – 12, बीजीएल हेड्स – 94, हैंड ग्राइंडर मशीन – 01, लकड़ी के राइफल बट – 06, भरमार ट्रिगर मैकेनिज्म – 02 (एक पिस्टल ग्रिप सहित), सोलर बैटरी – 04, बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट), गैस कटर हेड्स – 02, डायरेक्शनल आईईडी, पाइप्स – 03, मेटल मोल्डिंग पॉट्स – 06, स्टील वाटर पॉट्स – 02, एल्युमिनियम पॉट – 01, आयरन कटर व्हील्स – 06, टैपिंग रॉड – 01, आयरन स्टैंड – 01, स्टील पाइप पीस (BGL हेतु) – 80, आयरन स्क्रैप्स – बड़ी मात्रा मिली।
सर्च ऑपरेशन के दौरान ग्राम कोईमेंटा के आसपास गहन तलाशी ली गई, जहां यह फैक्ट्री मिली। सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे ठिकाने को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है। सुरक्षाबलों की यह उपलब्धि न केवल उनकी सतर्कता और प्रभावी रणनीति का प्रमाण है, बल्कि इसने नक्सलियों की हथियार निर्माण क्षमता को भी गहरी चोट पहुंचाई है।

