ChhattisgarhRaftaar News Cg

सोनहत-रामगढ़ मार्ग पर पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, चालक फरार…..

कोरिया: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सोनहत-रामगढ़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को कुचल दिया। पिकअप की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क किनारे जंगल में जा गिरे और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप भी पलट गई और चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के रसौकी निवासी अमरजीत सिंह गोंड़ (50) और उनके साथी रामगिरी (50) बाइक से सोनहत से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रवेश द्वार के पास पहुंचे, रामगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक CG 16 CQ 8828 ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। सोनहत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को सोनहत हॉस्पिटल पहुंचाया। पिकअप का चालक घटना के बाद फरार हो गया है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण पिकअप का तेज रफ्तार में बेकाबू होना बताया जा रहा है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय लोग सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से कई बार हादसों की आशंका जताते रहे हैं और पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला: प्रधानमंत्री आवास योजना के नोटिस पर भड़का युवक ने सचिव, आरोपी... बिलासपुर में ऑटो चालकों पर सख्ती: 2 दिन में 200 पर कार्रवाई, यूनिफॉर्म अनिवार्य! बिलासपुर; फाइल गुम होने पर युवक का अनोखा विरोध..अधिकारी के समाने बादाम फेंककर जताई नाराजगी, विडियो व... जूना बिलासपुर में पान ठेला पर मारपीट: मामूली विवाद में हमला, युवक कोमा में...आरोपी गिरफ्तार! अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: सीसीटीवी और साइबर टीम की मदद से मिली बड़ी सफलता; 2.30 लाख का माल ... बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत में बिलासपुर कलेक्ट संजय अग्रवाल ने दिया करियर मार्गदर्शन! सीपत के अक्षत गुप्ता ने 10वीं CBSE में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान..बाल भारती पब्लिक स्कू... बिलासपुर; विद्युत पोल में लगी भीषण आग, छोटी चिंगारी बनी बड़ा खतरा! जमीन विवाद में दखल देना पड़ा महंगा; क्रेन चालक को धमकाने पहुंचा बदमाश गिरफ्तार! जमीन विवाद में महिला की मौत: 6 आरोपी गिरफ्तार!