ChhattisgarhRaftaar News Cg

बड़ा हादसा, सिलतरा निर्माणाधीन प्लांट में पिलेट्स यूनिट का हिस्सा गिरा, 6 मजदूरों की मौत, दर्जनों दबे, रेस्क्यू जारी….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी से सटे सिलतरा इलाके में आज एक निर्माणाधीन प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, पिलेट्स बनाने वाली यूनिट के निर्माणाधीन हिस्से का एक हिस्सा गिर जाने से मौके पर मौजूद 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहतकर्मी मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अब भी कुछ मजदूर मलबे के नीचे दबे होने की संभावना है। मृतकों के शवों को श्री नारायणा अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, आधा दर्जन से अधिक घायल मजदूरों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलतरा चौकी क्षेत्र में हुई इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं ताकि अधिक से अधिक मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...