ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार SUV हाईवे पर पलटी, पुल के नीचे गिरी कार, 3 गंभीर रूप से घायल…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब महिंद्रा SUV अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कार में सवार जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे और ये सभी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना पोड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम लेंजाखार के पुल के पास हुई। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...