ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में दो गंभीर घायल, देखे वीडियो…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। अहिरन नदी के पास कसनिया में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार टक्कर लगते ही हवा में उछलकर जमीन पर गिरता दिख रहा है। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कटघोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...