ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सतनामी समाज के युवक की हत्या, सोशल मीडिया पोस्ट ‘सतनामियों को एक-एक करके मारेंगे’ से उपजा विवाद, साहू लड़के ने मारा चाकू…..

बेमेतरा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार 25 सितंबर की शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान टार्जन गायकवाड़ 23 वर्ष, निवासी ग्राम लालपुर के रूप में हुई है। घटना के पीछे सोशल मीडिया पर सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी साहू समाज का 16 वर्षीय नाबालिग है। उसने इंस्टाग्राम पर सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक स्टोरी लगाई थी। मृतक टार्जन ने उसे पोस्ट हटाने के लिए कहा था, जिसके बाद नाबालिग ने देख लेने की धमकी दी थी और गांव छोड़कर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि 24 सितंबर को आरोपी अपने गांव हरदी वापस लौटा। अगले दिन 25 सितंबर की शाम करीब 7 बजे उसने चौक पर बैठे टार्जन गायकवाड़ पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सतनामी समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। देर रात बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और हंगामा किया। शुक्रवार सुबह उन्होंने चक्काजाम कर आरोपी को फांसी की सजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग की। टार्जन के पिता गुलाब गायकवाड़ ने FIR में बताया कि 14 अगस्त को प्रतापपुर स्कूल की तिरंगा रैली के दौरान “जयश्री राम” के नारे लगाने पर विवाद हुआ था। उसी से इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत हुई थी। घटना के बाद आरोपी नाबालिग ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरी स्टोरी भी डाली थी “सतनामियों को एक-एक करके मारेंगे”। मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम दिव्या पोटाई ने कहा कि मृतक का शव घर पहुंचा दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। समाज ने ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....