ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नक्सल दंपत्ति गिरफ्तार, फर्जी आईडी के सहारे किराए के मकान में रहते थे…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी पुलिस और नक्सल विरोधी दस्ता को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नक्सल संगठन से जुड़े फरार दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जग्गू और कमला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पिछले दो महीने से फर्जी पहचान पत्र के सहारे रायपुर में रह रहे थे। चंगोराभाटा इलाके के एक किराए के मकान में ठहरे हुए थे। पड़ोसियों का कहना है कि दंपत्ति किसी से बातचीत नहीं करते थे और हमेशा चेहरा ढककर ही घर से बाहर निकलते थे। मामले का खुलासा तब हुआ, जब वे इलाज कराने के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचे। जांच के दौरान उनके आईडी कार्ड फर्जी पाए गए। इसके बाद एसआईए और नक्सल विरोधी दस्ते ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों को धर दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों नक्सल संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और फरारी के दौरान फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था। फिलहाल, एसआईए की टीम आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...