ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सूने मकान से 10 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने थाना माना क्षेत्र के धरमपुरा में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी चंदन चेलक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, मूर्तियां और नगदी समेत लगभग 10 लाख रुपये की चोरी की संपूर्ण सामान बरामद की गई है। प्रार्थी अनिल बघेल ने 22 सितंबर को थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम और चांदी की मूर्तियां चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी चंदन चेलक (19 वर्ष) निवासी कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। चंदन चेलक पूर्व में भी चोरी और नकबजनी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके पास से लगभग 75 ग्राम सोने के जेवर, 2 किलो 893 ग्राम चांदी के जेवर एवं मूर्तियां, और नगदी रकम बरामद की है। फिलहाल एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। आरोपी चंदन चेलक के खिलाफ थाना माना में अपराध क्रमांक 303/25 धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...