BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; स्टेशन के पास ट्रेन यात्रियों से मोबाइल लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्ताR!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ट्रेन यात्रियों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े यात्रियों के हाथ में डंडा मारकर मोबाइल गिरा देते थे और मौके से लूटकर फरार हो जाते थे। घटना 24 सितंबर 2025 की है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मेहंदी हसन ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रायपुर जा रहे थे। बिलासपुर स्टेशन आउटर पर जब ट्रेन धीमी हुई, तभी ब्रिज के पास खड़े कुछ युवकों ने उनके हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल छीन लिया। मोबाइल बचाने के प्रयास में वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। इस पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 430/2025 धारा 309(6) बीएनएस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए मोबाइल की बरामदगी के निर्देश दिए। टीम गठन कर लगातार पतासाजी की गई। शिकायतकर्ता की मदद से आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की। उनके कब्जे से शिकायतकर्ता का मोबाइल तथा यात्रियों से पहले लूटे गए 6 मोबाइल फोन कुल कीमत लगभग 1 लाख बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

ये है गिरफ्तार आरोपी…….

01. प्रवीण कुमार यादव (20 वर्ष) निवासी शांति विहार कॉलोनी महमंद थाना तोरवा,

02. अखिलेश दास (21 वर्ष) निवासी हेमू नगर थाना तोरवा,

03. अंकुश ललपुरे (21 वर्ष) निवासी हेमू नगर थाना तोरवा,

04. निकेश यादव (20 वर्ष) निवासी शंकर नगर यादव मोहल्ला थाना तोरवा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...