ChhattisgarhRaftaar News Cg

टीचर पर 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का आरोप, स्कूल से निकाला गया…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर में सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी स्कूल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पेरेंट्स ने आरोप लगाया है कि स्कूल की टीचर ने 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाया। शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी महिला टीचर को नौकरी से निकाल दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम स्कूल पहुंची। अधिकारियों ने बच्ची से पूछताछ की, जहां उसने बताया कि दीपा टीचर ने चेहरे पर अगरबत्ती से जलाया। एक अन्य बच्ची ने भी आरोप लगाया कि उसे भी उसी टीचर ने मारा था। अफसरों के मुताबिक बच्ची की उम्र बहुत छोटी है, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी KG-2 की छात्रा है। 17-18 सितंबर को दीपा नामक टीचर ने उसे अगरबत्ती से जलाया, जिसके बाद बच्ची बुरी तरह डर गई और स्कूल जाने से घबराने लगी। वहीं, दूसरे पेरेंट्स ने बताया कि उनकी बेटी को भी इसी टीचर ने थप्पड़ मारा था, जिससे चार-पांच दिन तक उसके दांत में दर्द रहा। परिजनों का कहना है कि छोटे बच्चों को गलती करने पर डांटना चाहिए, लेकिन शारीरिक हिंसा अस्वीकार्य है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। सभी कक्षाओं और परिसर में CCTV कैमरे लगे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने फुटेज भी जांचा है। प्रबंधन के मुताबिक, बच्चों के परिजनों के दबाव में आकर टीचर को नौकरी से हटाया गया है। फिलहाल, मामला जांच के अधीन है। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची और पेरेंट्स का बयान चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) में दर्ज किया जाएगा। पेरेंट्स ने आरोपी टीचर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निजी फोटो वायरल करने की धमकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्... शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग निकली नवविवाहिता: रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत...महिला गंभीर। कोरबा में आधी रात गुंडों का तांडव, फायरिंग और मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका, ASI के बेटे को कुचला,... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार..पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी भेजा गया जेल! बिलासपुर; एशिया पर भारत का कब्जा, बिलासपुर के अवी मानिकपुरी ने बढ़ाया शहर का मान; अंडर-18 हॉकी एशिया... बिलासपुर; पेयजल संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल कल, नगर निगम कार्यालय का होगा घेराव; कांग्रेस भवन से प... बिलासपुर; पुराना बस स्टैंड के लॉजों पर निगम का धावा; रामेश्वरम लाज सील, शर्मा और कृष्णा की फाइलें जब... सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्...