ChhattisgarhRaftaar News Cg

स्विफ्ट कार किकारी नाले में बही, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान…..

सारंगढ़–बिलाईगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के बीच बरमकेला के विक्रमपाली के पास किकारी नाले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उड़ीसा नंबर की एक स्विफ्ट कार नाले के तेज बहाव में बह गई, लेकिन कार में सवार तीन लोगों ने समय रहते पानी में कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, बुधवार को तीन युवक कार से नाले को पार करने की कोशिश कर रहे थे। बारिश के कारण नाले पर तेज बहाव होने के बावजूद उन्होंने कार निकालने का जोखिम उठाया। अचानक कार बेकाबू होकर बहाव में बह गई और नाले में समा गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि तीनों युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...