ChhattisgarhRaftaar News Cg

मछली पकड़ते समय व्यक्ति की डूबकर मौत….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना अमलडीहा महानदी के चौताल घाट पर हुई। मृतक भरत लाल केवट (47), ग्राम सिंघुल निवासी, मछली पकड़ने गए थे। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में तैरता शव देखा और तुरंत बिलाईगढ़ थाना को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि भरत लाल मंगलवार को मड़कड़ी की ओर मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नदी के लगभग 40 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। तैर न पाने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...