BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; चाकुओं की खुलेआम बिक्री पर हाईकोर्ट सख्त, जनहित याचिका में शुरू हुई सुनवाई, सरकार और अफसरों से मांगा जवाब!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं और दुकानों पर चाकुओं की खुलेआम बिक्री को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। गुरुवार को कोर्ट ने इस मुद्दे को जनहित याचिका के रूप में दर्ज कर सुनवाई शुरू की। डिवीजन बेंच ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, डीजीपी, आईजी बिलासपुर, कलेक्टर और एसपी बिलासपुर को पक्षकार बनाया है। इसके साथ ही गृह विभाग के प्रमुख सचिव को भी मामले में शामिल करते हुए उनसे व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र पर जवाब मांगा गया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले में जवाबदेही तय की जाएगी और चाकुओं की अवैध व अनियंत्रित बिक्री पर रोक लगाने के उपायों की जानकारी दी जानी चाहिए। दरअसल, हाल ही में बिलासपुर में चाकूबाजी की कई घटनाएं सामने आईं, जिनके बाद एक समाचार रिपोर्ट में दुकानों में चाकुओं की आम बिक्री का मुद्दा उठाया गया था। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने स्वयं इसे जनहित याचिका के रूप में दर्ज कर लिया। इस मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी, जहां सरकारी पक्ष को विस्तृत जवाब पेश करना होगा। हाईकोर्ट की इस सख्ती के बाद उम्मीद है कि शहर में चाकुओं की बेतहाशा बिक्री पर जल्द ही कड़ा कदम उठाया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...