BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दर्दनाक घटना, स्कूल में मारपीट और फटकार से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के नेवसा गांव में 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की वजह बन गया स्कूल में हुई कथित फटकार, जिसने छात्रा को मानसिक रूप से पूरी तरह टूट जाने पर मजबूर कर दिया। जानकारी के अनुसार, छात्रा को स्कूल में एक साथी छात्र के साथ कथित संबंधों को लेकर टीचर और प्रिंसिपल ने सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई थी। इस फटकार से मानसिक रूप से आहत छात्रा घर लौटकर अपने कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने जब दरवाजा खोला तो छात्रा की लाश फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन सदमे में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और स्कूल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। यह घटना शिक्षा संस्थानों में छात्रों की मानसिक सुरक्षा और संवेदनशीलता पर गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...