ChhattisgarhRaftaar News Cg

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी की तालाब में तैरता मिला शव…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कटघोरा के राधासागर तालाब में एक कपड़ा व्यापारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जुगल अग्रवाल 45 वर्ष के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर-कटघोरा मुख्य मार्ग पर ‘जुगल क्लॉथ स्टोर’ संचालित करते थे। जानकारी के मुताबिक, जुगल अग्रवाल सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान तालाब के पास खेल रहे बच्चों ने पानी में तैरता शव देखा और शोर मचाया। बच्चों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि मॉर्निंग वॉक के बाद अग्रवाल हाथ-पैर धोने तालाब के पास गए होंगे और फिसलकर पानी में गिर गए। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को खबर दी गई। इस घटना से कटघोरा क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...