BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; टोनही बोलकर महिला से मारपीट, जमीन कब्जाने बेटा-बहू बना रहे दबाव, पुलिस ने शिकायत पर नहीं की कार्रवाई….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक महिला को टोनही बताकर प्रताड़ित करने और जमीन पर कब्जा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बेटा-बहू लगातार उसे घर छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं और मारपीट कर धमकाते हैं। ग्राम परसदा निवासी लक्ष्मीन चन्द्राकर ने आईजी संजीव शुक्ला को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि उसके पति शिवनंदन चन्द्राकर का पहले ही निधन हो चुका है। बेटा मनहरण चन्द्राकर और बहू चित्ररेखा चन्द्राकर, सौतेले बेटा-बहू हैं। उसके दो कमरे के मकान और जमीन (खसरा नंबर 844/3, रकबा 1500 वर्गफुट) पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी वजह से वे आए दिन विवाद कर मारपीट करते हैं और उसे टोनही कहकर बदनाम कर प्रताड़ित करते हैं। लक्ष्मीन चन्द्राकर ने बताया कि 20 अगस्त की दोपहर 12.30 बजे बेटे-बहू ने उसे टोनही कहकर गाली-गलौज की और मारपीट भी की। शिकायत लेकर जब वह चकरभाठा थाने पहुंची, तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे भगा दिया। महिला का कहना है कि उसने गवाहों के नाम भी पुलिस को बताए थे, इसके बावजूद उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। पीड़िता ने बताया कि बेटा-बहू लगातार जान से मारने की धमकी देते हैं और मकान पर कब्जे की कोशिश में उसे घर छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। पुलिस कार्रवाई से निराश होकर उसने आईजी से शिकायत की है। आईजी ऑफिस में अफसरों ने महिला को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....