ChhattisgarhRaftaar News Cg

आदर्श आवासीय विद्यालय में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल रूम में फांसी लगाकर दी जान…….

कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में रह रहे 11वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यशवंत मरकाम 17 वर्ष, निवासी ग्राम लंलोडा सल्पी पदर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे मैदान में खेल रहे बच्चों ने यशवंत को हॉस्टल रूम की खिड़की की लोहे की रेलिंग से लटका देखा। उन्होंने तुरंत हॉस्टल अधीक्षक और शिक्षकों को सूचना दी। इसके बाद फरसगांव थाना प्रभारी संजय शिंदे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्र कक्षा 6वीं से ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। हालांकि, उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है और साथी छात्रों से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही फरसगांव एसडीएम अश्वन पूसाम भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आश्रम छात्रावासों में नियमित काउंसलिंग की मांग की है। साथ ही सुझाव दिया गया कि हर हॉस्टल में शिकायत पेटी लगाई जाए, जिसकी चाबी सीधे जिला प्रशासन के पास हो, ताकि छात्र बिना डर अपनी समस्याएं लिखकर डाल सकें। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...