ChhattisgarhRaftaar News Cg

नहर किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी, जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका…

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के कोलिहामार गांव में सोमवार सुबह नहर किनारे एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान फागुनदहा गांव निवासी पुष्पेंद्र साहू 27 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने जहरीला पदार्थ सेवन किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मौत के सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब वे नहर किनारे पहुंचे तो युवक का शव दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। गुरूर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन परिस्थितियों में युवक ने यह कदम उठाया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!