ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाथी के हमले से किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तनेरा गांव में  जंगली हाथी के हमले से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय धन सिंह गोड के रूप में हुई है। वह अपने पिता मोहन सिंह के साथ खेती का कार्य करता था और परिवार का मुख्य सहारा था। जानकारी के अनुसार, देर रात एक हाथी अचानक गांव में घुस आया। धन सिंह को उसकी मौजूदगी का आभास नहीं हुआ और आमना-सामना होने पर हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में धन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। पसान रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि यह हाथी अपने झुंड से अलग हो गया है और अकेले होने के कारण अधिक आक्रामक हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को लगातार मुनादी कर सतर्क रहने और हाथी के पास न जाने की चेतावनी दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों की वजह से उनकी फसलें और घरों को नुकसान पहुंच रहा है। लोग पूरी रात जागकर चौकसी करने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तत्काल ठोस कदम नहीं उठाए तो वे गांव छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे। राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी है। वहीं वन विभाग प्रभावित फसलों का सर्वे कर रहा है। कोरबा जिले में इस समय करीब 54 हाथियों का झुंड मौजूद है, जिनकी वजह से 85 से अधिक गांव प्रभावित हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...