ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिगों को नशे के लिए सुलेशन बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 19 ट्यूब जप्त……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जूटमिल पुलिस ने नाबालिगों को नशे के रूप में सुलेशन बेचने वाले आरोपी को पकड़ा है। थाना प्रभारी प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल की डिक्की में सुलेशन ट्यूब रखकर बेच रहा है और मिनीमाता चौक, पुराने रेलवे फाटक के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा, जिसकी पहचान शेख अहसान उद्दीन कादरी 36 वर्ष, निवासी जूटमिल रायगढ़ के रूप में हुई। तलाशी में उसकी मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर CG-13-J-8286 की डिक्की से एक बैग बरामद किया गया, जिसमें ओमनी कंपनी का CHEMICAL VULCANIZING FLUID नामक कुल 19 नग सुलेशन ट्यूब मिली। प्रत्येक ट्यूब की मात्रा 75 एमएल और कीमत 50 रुपये अंकित थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह ट्यूब राउरकेला से खरीदी थी और नाबालिगों को नशे के लिए बेच रहा था। पकड़े जाने से पहले वह एक किशोर को 100 रुपये में एक ट्यूब बेच चुका था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 19 ट्यूब कीमत 950 रुपये, बिक्री की रकम 100 रुपये और लगभग 20 हजार रुपये की मोटरसाइकिल जब्त की। यह सुलेशन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है और नाबालिगों के जीवन एवं मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 332/2025 दर्ज किया गया है। उस पर धारा 77 जेजे एक्ट तथा धारा 123, 275, 286 बीएनएस के तहत मामला कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...