ChhattisgarhRaftaar News Cg

दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, कार चालक पर केस दर्ज…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में दर्दनाक सड़क हादसा  दो दोस्तों की मौत। बताया जा रहा है कि तीन दोस्त स्विफ्ट कार CG 08 AAN 3214 से कवर्धा घूमने गए थे। रात लौटते समय करीब रात 9 बजे ग्राम बड़े पूरदा के पास लिटिया-बोरी मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में भिलाई निवासी आशीष चौधरी और रविश कुमार की मौत हो गई, जबकि कार चालक दीपक सिंह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने पर वाहन गड्ढे में गिर गया। पीछे बैठे दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों को बाहर निकालकर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आशीष और रविश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोस्तों का कहना है कि दोनों बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे। अचानक हुए हादसे ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। बोरी पुलिस ने रिंकू सिंह की रिपोर्ट पर चालक दीपक सिंह के खिलाफ धारा 105-BNS, 184-LKS और 185-LKS के तहत केस दर्ज किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...