BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज रफ्तार कार ने छात्रा को मारी टक्कर, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने एक छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बहतराई रामायण चौक निवासी किसान दीनू साहू की भतीजी वर्षा साहू पैदल स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह बहतराई अटल चौक के पास पहुंची, तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। छात्रा को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा भिड़ी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार वहीं छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दीनू साहू अपने भाई दुर्गेश और परिवारजनों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार जब्त कर ली। सरकंडा पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...