BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी में अंधविश्वास के कारण एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 38 वर्षीय विष्णु केंवट ने बैगा की बातों में आकर अपनी ही मां मंटोरा बाई केंवट की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, विष्णु केंवट अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। बच्चों की लगातार खराब तबीयत से परेशान होकर वह वैद्य और बैगाओं के पास इलाज के लिए भटक रहा था। इस दौरान एक बैगा ने उसे विश्वास दिलाया कि बच्चों पर जादू-टोना हुआ है और यह उसकी ही मां कर रही है। इसी शक में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे विष्णु कुल्हाड़ी लेकर मां की झोपड़ी में पहुंचा। जब मां ने आरोपों से इंकार किया तो गुस्से में आकर बेटे ने ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद विष्णु खुद चकरभाठा थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....