Raftaar News Cg

BILASPUR: सेलर सरपंच की गुंडागर्दी, विधायक का चमचा कहते साथियो साथ मिलकर युवक की कर दी पिटाई, अपराध दर्ज…….??

सीपत: छतीसगढ प्रदेश में भाजपा शासनकाल तो आ गई, मगर कांग्रेस नेताओ की दबंगई कम नई हो पाई है, कांग्रेस जिला महामंत्री व ग्राम पंचायत सेलर के सरपंच ने गांव के ही एक युवक को विधायक का चमचा होने का हवाला देते हुए घर में घुसकर मारपीट की। वही विधायक को गाली देते हुए युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित युवक ने सरपंच व उसके साथियो के खिलाफ सीपत थाने में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेलर के फलगोपारा निवासी लक्ष्मी नारायण साहू उर्फ सोनऊ पिता रामरतन साहू ने थाने में आकर शिकायत करते हुए बताया हैं, कि 23 फरवरी की रात्रि वह अपने दोस्त राजू केवट, अनिल कश्यप, दशरथ केवट, अशोक केंवट व अन्य के साथ मोहल्ले में बिजली लाइन का एक फेस नही होने पर ट्रांसफार्मर के पास बनाने जा रहा था, तभी गांव के सरपंच भोलू सिंह का फोन आया और सरपंच ने तेरे मोहल्ले मे लाइन के लिये लडाई झगडा हो रहा है, पूछा तब प्रार्थी द्वारा हा आ जाओ बोला गया। प्रार्थी ने बताया की दस मिनट बाद सरपंच भोलू सिंह, शुभम, भक्कू कश्यप, बजरंगी, गोलू कश्यप गांव के ही पंचराम केंवट के घर के पास आये और तुम नेता गिरी कर रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए, हाथ-मुक्का, बेस बाल, बेट, हाकी-स्टीक से मारपीट करने लगे, जहां से भागकर प्रार्थी अपने घर को पहुंचा। तब पांचों आरोपी घर घुस के मारपीट करने लगे। प्रार्थी ने आगे बताया कि मारपीट के दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री एवं सेलर सरपंच धनंजय सिंह ठाकुर उर्फ भोलू द्वारा विधायक का चमचा कहकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया गया। सीपत पुलिस सरपंच भोलू सिंह, बजरंगी सिंह, भक्कू कश्यप, गोलू कश्यप, शुभम कश्यप के खिलाफ धारा 452, 147, 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....