ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जमीन हड़पने के लिए बुजुर्ग की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार….

दंतेवाड़ा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सुलझ गया है। प्रारंभिक जांच में नक्सली वारदात का अंदेशा लगाया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में हत्या की गुत्थी सुलझा दी। जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग का अपने ही गांव के दो युवकों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर सुनील नेताम को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली और अपने साथी महेश कोर्राम का नाम भी उजागर किया। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले बुजुर्ग के बेटे की भी हत्या हो गई थी। इसके बाद बुजुर्ग की जमीन-जायदाद का कोई वारिस नहीं बचा था। इसी लालच में उन्होंने बुजुर्ग की हत्या कर दी, ताकि जमीन पर कब्जा किया जा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दंतेवाड़ा के एएसपी आरके बर्मन ने बताया कि पहले नक्सली वारदात की आशंका थी, लेकिन हत्या के तरीके से साफ हो गया कि यह आपसी रंजिश का मामला है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मामला सुलझा लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...