Raftaar News Cg

गोबरी में बनेगा आदिवासी समाज भवन विधायक बांधी ने किया निर्माणकार्यों का भूमिपूजन

मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) जन सुविधाओं को लेकर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की जनता को मंगलवार को एक के बाद एक बड़ी सौगात मिली। ग्राम गोबरी में आदिवासी समाज भवन का भूमि पूजन , मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का भूमिपूजन, ग्राम रैल्हा में सीसी रोड सड़क का भूमिपूजन मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष डॉ.बांधी ने किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक बांधी ने कहा कि आदिवासी समाज भवन बनने से समाज के लोगों को कार्यक्रम हेतु भवन मिल सकेगा। साथ ही सीसी रोड के निर्माण से ग्रामवासियों की आवागमन की समस्या का भी हल होगा रैलहा में सीसी रोड के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी से मुक्ति मिल सकेगी।

माता बिलासा देवी स्मृति में गुहाराम जयंती में की शिरकत:-

ग्राम हरदी में आज निषाद समाज द्वारा माता बिलासा देवी स्मृति में गुहाराम निषाद जयंती का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सामाजिक लोगों से भेंट मुलाकात की।

पटेल समाज की बैठक में हुए शामिल:-

माता बिलासा देवी स्मृति निषाद समाज की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मस्तूरी विधायक ने पटेल समाज की बैठक ली इस दौरान पटेल समाज के सामाजिक विषय पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में ये सब रहे शामिल:-

विजय अंचल, द्वारिका टंडन, हरनारायण तिवारी, रामनिवास साहू, जनपद सद्स्य शिव जगत, मिस्टर इंडिया भार्गव सरपंच दीपक बंजारे, हेतराम टांडे सरपंच, घनश्याम भार्गव, एवम् समाज के प्रबुद्धजन एवम् पंचायत गण एवम् समस्त ग्रामवासी व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....