ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बेटे ने की पिता की पत्थर से हत्या, घरेलू विवाद बना खौफनाक वारदात का कारण….

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने ही पिता की पत्थर से हत्या कर दी। यह वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम आगडीह की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक बंधु राम मेहनत-मजदूरी करता था। उसका बेटा दीपक राम आए दिन उससे विवाद और मारपीट करता था। घटना की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में दीपक ने फर्श पत्थर से पिता के सिर, नाक और कनपटी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बंधु राम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टर की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मौत सिर और कनपटी में गंभीर चोट लगने से हुई है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे दीपक राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहाँ उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीष कुमार तिवारी और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...