ChhattisgarhRaftaar News Cg
हाथियों के हमले में महिला की मौत, गांव में कई घर टूटे…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) धरमजयगढ़ वन मंडल के बकारुमा रेंज में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है। रेरुमा खुर्द गांव के मांझीपारा मोहल्ले में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान 65 वर्षीय वृद्ध महिला फूलमेत बाई को हाथियों ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों ने गांव में घुसकर कई घरों में तोड़फोड़ की और भारी नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाथियों के लगातार हमले से ग्रामीणों की जान-माल को खतरा बना हुआ है, लेकिन रोकथाम के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
