ChhattisgarhRaftaar News Cg
बड़ा सड़क हादसा; बस पलटने से महिला की मौत, 5 गंभीर घायल….

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
