ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
30 लीटर अवैध लावारिश महुआ शराब बरामद, जांच में जुटी पुलिस…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम बनारी के सबरिया डेरा सब स्टेशन के पास पन्नी पाउच में रखी 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब लावारिश हालत में बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जिसका उद्देश्य जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाना है। थाना जांजगीर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है और आरोपी की पतासाजी की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के बाद विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
