BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; गौ तस्करी का गंभीर मामला, 25-30 गाय क्रूरता से वाहन में भरी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र में गौ तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम जोंधरा के पास पुलिस को मिली सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक माजदा वाहन को रोककर कार्रवाई की। वाहन में लगभग 25 से 30 गौवंश क्रूरता पूर्वक भरकर ले जा रहे थे। वाहन का क्रमांक CG 22 R 8647 बताया गया है और इसे चालक सुरेश कुमार पटेल चला रहा था। सूचना मिलते ही वाहन को रोकने पहुंचे स्थानीय लोगों में से छह लोग बाइक से आए और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। घटना की लिखित शिकायत मंजीश सिंह ठाकुर ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि यह तस्करी बुचड़खाने तक ले जाने के उद्देश्य से की जा रही थी। घटना की पुष्टि होने के बाद पचपेड़ी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपी सुरेश कुमार पटेल के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई राकेश कुमार को सौंपी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...