ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार थार का कहर, सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर दर्दनाक मौत, स्थानीयों में फूटा गुस्सा…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिलें में एक दर्दनाक सड़क हादसे से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में तेज रफ्तार थार कार ने ईश्वर राव को टक्कर मार दी। हादसे के समय वह सुबह करीब 8 बजे अपने घर के काम से बाजार जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईश्वर राव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर हालत में उन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि इस सड़क पर अक्सर भीड़भाड़ रहती है, लेकिन तेज रफ्तार वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर निगरानी बढ़ाई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...