ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कलयुगी पिता ने अपने ही 2 साल के बेटे को पटक कर मार डाला, पत्नी को फोन कर बोला…तेरे बेटे को मार दिया! 

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के दरिमा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने 2 साल के मासूम बेटे को बेरहमी से पीटकर और पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को फोन कर कहा- “तेरे बेटे को मार दिया हूं”। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, करजी गांव निवासी जुगलाल सिंह (26) की शादी साल 2022 में विनीता सिंह (24) से हुई थी। शादी के एक साल बाद 2023 में उनके घर बेटे हर्षित का जन्म हुआ। लेकिन आए दिन शराब के नशे में जुगलाल पत्नी से मारपीट करता था। परेशान होकर विनीता एक साल पहले अपने मायके रोपाखार चली गई और वापस नहीं लौटी। कुछ दिन पहले जुगलाल ससुराल पहुंचा और पत्नी से घर चलने को कहा। मना करने पर वह बेटे हर्षित को यह कहते हुए साथ ले आया कि वह उसके बिना जी नहीं पाएगा। लेकिन 16 सितंबर को नशे की हालत में उसने मासूम को बेरहमी से पीटकर जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से बच्चा बेदम हो गया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को फोन कर बताया कि उसने बेटे की हत्या कर दी है। परिजन घायल बच्चे को तुरंत करजी हॉस्पिटल ले गए, जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी पिता जुगलाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....