ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अधेड़ की गला रेतकर हत्या, जमीन विवाद हो सकती है वजह…..

दंतेवाड़ा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नीलावाया गांव के पटेलपारा निवासी बंडी कोर्राम (55) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बंडी कोर्राम मंगलवार रात अपने परिचित के साथ घर से बाहर गया था। देर रात परिचित ने उसे घर के पास छोड़ा था। कुछ समय बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की। इस दौरान घर के पास ही उसकी खून से लथपथ लाश मिली। शुरुआत में आशंका जताई गई कि यह नक्सली वारदात हो सकती है, क्योंकि कुछ साल पहले नक्सलियों ने मृतक के बेटे की भी हत्या कर दी थी। लेकिन घटनास्थल से कोई नक्सली पर्चा बरामद नहीं हुआ। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। ASP आरके बर्मन ने स्पष्ट किया कि यह नक्सली वारदात नहीं है। उन्होंने कहा कि, हत्या आपसी रंजिश के चलते हुई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...