ChhattisgarhRaftaar News Cg

मरवाही से कोरबा तक कहर बनकर आया हाथी– पसान में युवक को पटककर मार डाला, इलाके में दहशत..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मरवाही वनमंडल में एक व्यक्ति की जान लेने के बाद अब यही हाथी कोरबा जिले के पसान वनमंडल पहुंच गया है और यहां भी एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, ग्रामीण जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं। शुक्रवार सुबह कोरबा जिले के कुम्हारीसारी गांव का 23 वर्षीय युवक रामदयाल टीकम रोज़ की तरह घर के पीछे जंगल में शौच के लिए गया था। लौटते समय उसका आमना-सामना एक जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने उसे सूंड से उठाया और ज़मीन पर पटक दिया। रामदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। हाथी का आतंक फैलता जा रहा है यह वही हाथी बताया जा रहा है जिसने एक दिन पहले मरवाही वनमंडल में भी एक ग्रामीण को मार डाला था। अब यह मरवाही से कोरबा के पसान वनमंडल क्षेत्र में आ पहुंचा है। इसके अलावा कटरा ग्राम पंचायत के तुलसीडीहा गांव में इस हाथी ने कई घरों के दरवाजे तोड़ दिए और नुकसान पहुंचाया है। हाथी की मौजूदगी को लेकर वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। डिप्टी रेंजर ईश्वर प्रसाद के मुताबिक, हाथी की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है और शाम होते ही घरों में रहने की सलाह दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...