ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी; स्कॉर्पियो से 5 गौवंशों की तस्करी नाकाम, वाहन जब्त….

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है। पुलिस ने एक बार फिर गौवंश तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह को सूचना मिली थी कि तस्कर सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक CG-13C-1151) में गौवंशों को भरकर झारखंड ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कॉर्पियो का पीछा किया, लेकिन पुलिस को देख तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मायली पत्थर खदान रोड पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो पीछे की सीट निकालकर उसमें 5 गौवंशों को बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर बांधा गया पाया गया। सभी गौवंशों को सुरक्षित छुड़ाकर पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। फिलहाल फरार तस्करों की तलाश की जा रही है और वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं। इस कार्रवाई में थाना कुनकुरी प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव, आरक्षक नंदलाल यादव और राज कुमार यादव की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा और पशु तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...