BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। आरोपी और उसके दो नाबालिक साथियों ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 19 अगस्त का है। प्रार्थी राहुल श्रीवास निवासी कर्रा, थाना रतनपुर अपनी प्लेटिना बाइक से घर लौट रहा था। सरकंडा स्थित पेट्रोल पंप के पास उसने एक युवक को लिफ्ट दी और अशोक नगर छोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से बाइक में सवार तीन युवक पहुंचे और शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग करने लगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच कर मारपीट शुरू कर दी और धारदार चाकू से वार कर राहुल को घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुजीत सिंह पिता गुलाब सिंह ठाकुर (25 वर्ष) निवासी नूतन चौक सरकंडा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने दो नाबालिक साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फोल्डवाला धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया जबकि विधि से संघर्षरत नाबालिकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने और आमजन को आतंकित करने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...