BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 65 वर्षीय महिला के SBI फिक्स डिपॉजिट खातों से 5 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में बैंकिंग लापरवाही और साइबर धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। 65 वर्षीय रत्ना मोंडल के एसबीआई कलेक्टरेट शाखा के फिक्स डिपॉजिट खातों से करीब 5 लाख रुपये गायब हो गए। पीड़िता का आरोप है कि बिना अनुमति और जानकारी के उनके खातों से यह रकम ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए ट्रांसफर कर दी गई। शिकायत के अनुसार, 22 नवंबर 2024 को संदिग्ध तरीके से 4.54 लाख रुपये और 50 हजार रुपये की राशि दो अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजैक्शनों में निकाली गई। जांच में सामने आया कि रकम एचडीएफसी बैंक खाता धारक हरि पार्थसारथी और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाता धारक मिथुन कुमार मेहता को ट्रांसफर हुई। रत्ना मोंडल का कहना है कि उन्होंने कभी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं किया। बावजूद इसके बैंक रिकॉर्ड में उनकी जानकारी के बिना ई-मेल आईडी बदल दी गई थी। इससे बैंक कर्मचारियों की लापरवाही और संभावित मिलीभगत की आशंका गहराती जा रही है। सिविल लाइन्स पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज़ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब धोखाधड़ी में शामिल नेटवर्क और बैंक कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...