Raftaar News Cg

नाले में अचानक आई बाढ़, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई, मजदूरों ने तैरकर बचाई जान…..

कबीरधाम: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम घुमाछापर में टमरू नाले में अचानक बाढ़ आने से रेत निकालकर लौट रहे मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज बहाव में फंस गई और बह गई। इस दौरान ट्रॉली में सवार 7 मजदूर भी नाले में बह गए। हालांकि, सभी ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन ट्रैक्टर और ट्रॉली पानी में समा गए। घटना 15 सितंबर शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले के बीचों-बीच फंस गई थी। तभी ऊपर से आए तेज बहाव ने ट्रैक्टर का अगला हिस्सा और पूरी ट्रॉली को धकेल दिया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज बहाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली को बहते देखा जा सकता है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला हुआ है और नदियों-नालों में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...