ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ट्रक ड्राइवर से 44 हजार की लूट, चार युवकों ने की मारपीट, हालत नाजुक…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोरी, लूट, डकैती, चाकूबाजी, हत्या और दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदातें सामने आ रही हैं। इसी बीच रायपुर से एक और लूट की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यह वारदात खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा की है। यहां पेट्रोल पंप के पास चार युवकों ने ट्रक ड्राइवर नवाब खान पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से मारपीट कर उससे 44 हजार रुपए नगद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। हमले में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...