ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; लुतरा शरीफ में 67वां उर्स 9 से 12 अक्टूबर तक, प्रशासन ने तैयारियों की रूपरेखा तय की!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश की मशहूर दरगाह हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रह. का 67वां सालाना उर्स 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर दरगाह कार्यालय में प्रशासनिक बैठक हुई, जिसमें कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ट्रैफिक डायवर्ट, सड़क मरम्मत, सफाई, रोशनी, पेयजल, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे इंतजामों की जिम्मेदारी विभागों को सौंपी गई। भीड़ प्रबंधन के लिए बिलासपुर स्टेशन से लुतरा शरीफ तक सिटी बस चलाने का आश्वासन दिया गया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त दवाइयों व स्टाफ की व्यवस्था, दरगाह परिसर में महिला और पुलिस बल की तैनाती और मेला अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। वहीं, पीडब्ल्यूडी को जर्जर सड़क सुधारने और पंचायत को शौचालय व पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने कहा गया। उर्स की शुरुआत 9 अक्टूबर को परचम कुशाई और नातिया मुशायरे से होगी। 10 अक्टूबर को शाही संदल जुलूस व प्रवचन, 11 अक्टूबर को इंटरनेशनल कव्वाल मुजतबा अजीज नाज़ा और दिलशाद साबरी की कव्वाली तथा 12 अक्टूबर को स्कूल की फातिहा के साथ समापन होगा। प्रशासन ने बताया कि चारों दिनों तक जायरीनों के लिए नाश्ता और भोजन की व्यवस्था रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...