ChhattisgarhRaftaar News Cg

शराब पीने के बाद दो युवकों की मौत, गांव में अवैध शराब की बिक्री पर आक्रोश…..

सक्ती: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के करही गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दोनों ने शराब पी थी और शराब पीने के तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और प्रशासनिक तंत्र पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक मृतकों ने कथित तौर पर गांव में बिक रही शराब का सेवन किया था। परिजनों का कहना है कि शराब पीने के बाद दोनों को उल्टी-दस्त और सांस लेने में तकलीफ हुई। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का कारण शराब थी या कुछ और। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करही गांव में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री और रेत उत्खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कुछ दिन पहले भी इसी गांव में अवैध रेत उत्खनन को लेकर एक हत्या हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो शायद यह हादसा टल सकता था। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव में अवैध शराब की बिक्री की जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे और पोस्टमार्टम व रासायनिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...