ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; विधायक के जन्मदिन कार्यक्रम में सक्रिय हुए पॉकेटमार, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान पॉकेटमारों ने भीड़ का फायदा उठाकर कई लोगों की जेब से रकम उड़ा ली। मंडी चौक में आयोजित केक काटने के कार्यक्रम में जुटी भीड़ के बीच चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित राजेंद्र मेरेश के जेब से 2000 और नगर के एक डॉक्टर के जेब से 30,000 रूपये सहित अन्य लोगों के पैसे चोरी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और दो आरोपियों, प्रकाश सांवरा पिता मंगल सांवरा एवं हीरू सांवरा पिता भूरू सांवरा, निवासी पंडरिया जिला कवर्धा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की आधी रकम बरामद की है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...