ChhattisgarhRaftaar News Cg

अजीबो-गरीब मामला, युवक ने प्राइवेट पार्ट में पहनी लोहे की अंगूठी, सूजन आने पर फैला संक्रमण हालत बिगड़ी….

नारायणपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ओरछा ब्लॉक के जाटलूर इलाके में झोलाछाप डॉक्टर की गलत सलाह ने एक युवक की जान मुश्किल में डाल दी। करीब 30 से 35 साल के युवक ने डॉक्टर के कहने पर अपने प्राइवेट पार्ट में लोहे की अंगूठी पहन ली। जानकारी के अनुसार, युवक कुछ दिनों से पेशाब में जलन, बुखार और सिरदर्द की समस्या से परेशान था। जब दवा से आराम नहीं मिला तो झोलाछाप डॉक्टर ने उसे अजीबोगरीब नुस्खा बताया, गुप्तांग में लोहे की अंगूठी पहनने का। युवक ने डॉक्टर की बात मान ली, लेकिन एक हफ्ते में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। गुप्तांग में सूजन और संक्रमण बढ़ गया, अंगूठी उसमें फंस गई। हालत बिगड़ने पर युवक नारायणपुर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. हिमांशु सिन्हा के नेतृत्व में डॉ. धनराज सिंह डरसेना और डॉ. शुभम राय समेत टीम ने ऑपरेशन कर अंगूठी निकाली। डॉ. सिन्हा ने बताया, युवक की स्थिति गंभीर थी। गुप्तांग में काफी सूजन और संक्रमण फैल चुका था। हमारी टीम ने तुरंत उपचार कर अंगूठी निकाली। समय रहते इलाज मिल गया, वरना स्थिति और खतरनाक हो सकती थी। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना ने एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टरों के खतरनाक इलाज और झूठे नुस्खों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...