ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में युवक गिरफ्तार, मोबाइल से संदेहास्पद सामग्री बरामद…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के उरला थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े एक गंभीर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शाहिद 22 वर्ष, निवासी शुक्रवारी बाजार, बिरगांव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(b) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस को तकनीकी विश्लेषण के जरिए सूचना मिली थी कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य डिजिटल माध्यमों पर नाबालिग बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री का संग्रहण और प्रसार कर रहा था। जांच में सामने आया कि उसने इंस्टाग्राम सहित कई ऑनलाइन समूहों में इस तरह की सामग्री साझा की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया, जिसमें संदेहास्पद सामग्री मिली है। फिलहाल मोबाइल का फोरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किन-किन समूहों से जुड़ा था और उसका नेटवर्क कितना बड़ा है। उरला थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो वे तुरंत संबंधित थाना या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। पुलिस का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नाबालिगों से संबंधित अश्लील सामग्री का संग्रहण, प्रसारण या ऑनलाइन सर्च करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले ने डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सतर्कता बरतने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...